रामपुर, जुलाई 23 -- बिलासपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में लगभग दो माह से फरार एक 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार बीती 9 मई को एक महिला ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर सौंपी थी। जिसमें महिला ने गांव खाता चिंतामन निवासी वीर बहादुर उर्फ शिवचरण पर अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। घटना के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। गुरुवार को पुलिस को आरोपी क...