हरदोई, अप्रैल 27 -- हरदोई। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। सुरसा थाना क्षेत्र के गंगाबख्शपुरवा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर गिरोह बनाकर अवैध लाभ कमाने, चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...