संवाददाता, फरवरी 5 -- लखनऊ के दुबग्गा के हरदोई रोड़ पर अंधे की चौकी के पास टाइल्स शोरूम एसआर ट्रेडर्स पर दस लाख की रंगदारी न देने पर बम से हमला करने वाले मुख्य आरोपी बाल अपचारी (17) को गुरुवार पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल संरक्षण ग्रह भेज दिया। आरोपी पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि अंधे की चौकी के पास एसआर ट्रेडर्स से दस लाख की रंगदारी मांगी गई थी। न देने पर छह आरोपियों ने 16 जनवरी की शाम शोरूम पर बम से हमला कर दिया था जिसमे दुकान का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया था। पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी बाल अपचारी फरार चल रहा था। डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। गुरुवार की सुबह मौरा बरावन कलां निवासी बाल अपचारी (17) को पावर हाउस के पास से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.