कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर, संवाददाता। सीसामऊ पुलिस ने दीनू उपाध्याय गैंग के सदस्य व 25 हजार रुपये के इनामी अतुल अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपित के खिलाफ गैंर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद वह फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस आठ आरोपितों को पहले ही जेल भेज चुकी है। गांधी नगर निवासी अभिषेक मिश्रा ने दीनू उपाध्याय, रवि पांडेय, अतुल अग्निहोत्री, जनार्दन पांडेय, रामचन्दर पासवान, नीरज दुबे समेत अन्य लोगों को अवैध वसूली का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित के अनुसार अक्टूबर 2024 में उन्होंने अपना पुश्तैनी मकान बेचने के लिए एग्रीमेंट किया था। जिसके बाद से आरोपित उन पर 10 लाख रुपये देने का दबाव डाल रहे थे। उन्होंने उनके जरिये मकान नहीं बिकने की बात की। बावजूद इसके आरोपित रुपये नहीं मिलने पर फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की ...