प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व प्रधान की हत्या में तीसरे आरोपी 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। मामले में मुख्य आरोपी महिला और उसके भाई को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तर्का गांव निवासी 50 वर्षीय पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना की 18 मार्च हत्याकर शव नहर में फेंक दिया गया था। गांव की ही एक महिला ने अवैध संबंध के चलते उसे अपने मायके कटरा गुलाब सिंह बुलाकर भाई और उसके दोस्त की मदद से हत्या कर दी थी। मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी लेहरा बगियापुर जेठवारा निवासी अरुण उर्फ रंजीत कुमार को एसआई प्रभात वर्मा ने देल्हूपुर के मानधाता मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.