कुशीनगर, नवम्बर 9 -- कुशीनगर। तमकुहीराज थाने की पुलिस ने गोवध अधिनियम के मुकदमा में 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम व 120 बी भादवि से संबंधित पुरस्कार घोषित 25 हजार रूपये के वांछित अभियुक्त मतलूब पुत्र अयूब निवासी दड़ियाल मुस्तकीम थाना टाडा जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर कानपुर देहात, रामपुर, उन्नाव आदि जनपदों में आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, सिपाही सर्वजीत यादव, जयनन्द यादव व रविशेख प्रजापति आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.