सीतापुर, अगस्त 10 -- सीतापुर। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में एक महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी इमलिया सुल्तानपुर के गंगई हेमपुर निवासी सोनेलाल उर्फ सानू को गिरफ्तार किया है। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देशन पर थाना महोली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर जल्द जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...