पीलीभीत, अप्रैल 13 -- कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा गया है। कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि वर्ष 2025 में मोटरसाइकिल चोरी और वर्ष 2023 में मोबाइल लूट की घटनाओं में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ 23 मार्च 2026 को थाना पूरनपुर में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आशू पांडे पुत्र सुरेंद्र कुमार पांडे निवासी ग्राम मोहम्मदपुर भायपुर थाना पूरनपुर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मोहम्मदपुर भायपुर तिराहा भगवन्तापुर रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...