मऊ, अप्रैल 3 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय व प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा की टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त आदर्श सिंह निवासी नखतपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर, क्यामुद्दीनपुर मोड़ के पास से कहीं जाने की फिराक में था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए...