मऊ, सितम्बर 24 -- चिरैयाकोट (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर पुलिया के पास गुरुवार की भोर में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मामले में फरार 25 हजार के इनामी गाजीपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने बिना नम्बर प्लेट की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ आजमगढ़, गाजीपुर समेत मऊ जिले में एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है。

मामले का विवरण रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनवाडीह पिरुवा निवासी 22 वर्षीय अनीस पुत्र सुरेश राम 12 दिन पूर्व 14 सितम्बर को अपने दोस्त 23 वर्षीय गोल्डी उर्फ हंसराज के साथ बाइक पर सवार होकर सरसेना से वापस अपने घर लौट रहा था। ...