महाराजगंज, मार्च 29 -- सिद्धार्थनगर। चिल्हिया पुलिस ने 25 हजार के इनामिया शातिर को सिरवत गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्त ने बताया कि ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर निवासी समीर उर्फ सिराजुल पुत्र वसीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। समीर पर जिले के कई थानों में केस दर्ज है। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...