गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- पिपराइच। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर रूपेश सिंह , निवासी मंगलपुर, थाना श्यामदेउरा, जिला महराजगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पिपराइच थाने में लूट और चोरी सहित गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...