औरैया, जनवरी 12 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल व संबंधित कागजात भी बरामद किए हैं। वाछिंत के खिलाफ फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और सरकारी पद का दुरुपयोग सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना दिबियापुर की टीम ने ग्राम ककुरिया मोड़ औरैया-दिबियापुर मार्ग से आरोपित को 8:20 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दीपक कुमार पुत्र अनिरुद्ध विश्वकर्मा निवासी मलाह बराई, थाना चौबेपुर, वाराणसी बताया गया है जिसकी उम्र करीब 36 वर्ष है। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी औरैया द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। उसके खिलाफ गोरखपुर, वाराणसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.