हापुड़, मई 16 -- नगर के दिल्ली रोड पर शुक्रवार की रात करीब 12 बजे 33केवी लाइन का तार टूट गया था, ऐसे में दिल्ली रोड बिजली घर की सप्लाई ठप हो गई। बिजली घर से जुड़े करीब 25 हजार उपभोक्ताओं की रातभर सप्लाई बंद होने से उपभोक्ता बिलबिला गए। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को उठानी पड़ी। हालांकि सुबह तार को जोड़कर सप्लाई को बहाल कर दिया गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- इनकमिंग मशीन में हुआ फॉल्ट, बिजली बाधितबिजली घर की सप्लाई में रुकावट नगर के दिल्ली रोड बिजली घर की सप्लाई आएदिन बाधित रहती है। कभी लाइन में फाल्ट तो कभी वीसीबी खराब होने से सप्लाई बंद रहती है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे दिल्ली रोड पर 33केवी की लाइन का तार टूट गया। ऐसे में पूरे बिजली घर की सप्लाई बंद हो गई। एक घंटे बाद भी सप्लाई बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने बिज...