25 स्कूलों के विजेता बच्चों को भी मिला सम्मान, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर
बोकारो, अगस्त 30 -- राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र के संपर्क एवं प्रशासन-क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएं विभाग की ओर से सेक्टर-4 स्थित मंगलम बैंक्वेट हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बीएसएल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, विजेता-उपविजेता टीमों और विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीएसएल के निदेशक प्रभारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे। वर्ष 2025-26 में सेल एवं अंतर-इस्पात संयंत्र खेल प्रतियोगिताओं में बीएसएल स्पोर्ट्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता-उपविजेता टीमों को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.