गाज़ियाबाद, मई 4 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। आग लगने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए दमकल विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। अभियान के तहत दमकल विभाग ने सोमवार को 25 सोसाइटियों समेत झुग्गियों में रहने वाले लोगों को जागरूक किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि एक मई से एक सप्ताह के लिए विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को सोसाइटियों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण परिसरों में व्यापक स्तर पर मॉकड्रिल और जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सोसाइटियों में दमकल संयंत्रों और उपकरणों की जांच की गई। इसके अलावा आग लगने पर निकास मार्गों का निरीक्षण करने के साथ दमकल वाहनों के पहुंचने के रास्तों का भी निरीक्षण किया गया।साथ ही वहां रहने वालों को दमकल उपकरण चलाने और आग लगने पर क्या करना चाहिए, इसका प्रशिक्षण दिया गया।...