25 से 31 मई तक होगा सशक्त स्थायी समिति का चुनाव
मुंगेर, मई 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के लंबित निर्वाचन को पूरा कराने का निर्देश जारी किया है। विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब यह निर्वाचन प्रक्रिया आगामी 25 मई से 31 मई के बीच संपन्न कराई जाएगी।ज्ञात हो कि, पूर्व में जारी विभागीय अधिसूचना के अनुसार पहले यह चुनाव बीते 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, अपरिहार्य कारणों से बीते 15 अप्रैल को विभाग ने एक पत्र जारी कर यह चुनाव प्रक्रिया अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी थी। यह भी पढ़ें- सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का निर्वाचन 26 से 31 मई के बीच होगा इसके साथ ही जिन नगर निकायों में 15 अप्रैल तक चुनाव संपन्न हो चुका था, वहां विधिसम्मत रूप से गठित सशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.