दुमका, जनवरी 23 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर के यज्ञ मैदान में 25 जनवरी से 31 जनवरी तक सप्तदिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन एवं शिवपुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में गोपाल कृष्ण (वृंदावन) शिवपुराण कथा का रसपान कराएंगे, जबकि कार्यक्रम का पावन सान्निध्य राधेश्याम शास्त्री (वृंदावन) का प्राप्त होगा। यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के प्रथम दिन 25 जनवरी की सुबह 8 बजे छोटी ठाकुरबाड़ी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मैदान पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजन के अंतर्गत विशेष आकर्षण के रूप में 151 युगल जोड़ों द्वारा बाबा बासुकीनाथ एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ भव्य शोभायात्रा, साथ ही द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूजन, अभिषेक एवं श्रृंगार किया जाएगा। यह संपूर्ण धार्...