काशीपुर, अप्रैल 23 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। हाइटेंशन लाइनों पर कार्य होने के कारण शनिवार से 12 गांवों में छह घंटे बिजली गुल रहेगी। ईई जीएस कार्की ने बताया कि शनिवार 25 अ्रप्रैल से 30 अप्रैल तक सुबह आठ से दो बजे तक हाइटेंशन लाइनों पर कंडक्टर बदलने का काम किया जाएगा। इस दौरान जसपुर, महुआडाबरा और गढ़ीहुसैन पोषक के इंडस्ट्री क्षेत्रों के अलावा ग्राम कुंडा, रामनगर वन, रायपुर, राजपुर,नादेही, महुआडाबरा, कलियावाला, ध्याननगर, सूरजपुर, शिवराजपुर, हल्दुआ, खेड़ा, वैशाली कालोनी आदि में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में चार दिन नहीं होगी बिजली आपूर्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...