लखीसराय, जनवरी 29 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत किरणपुर स्थित श्रीराम जानकी उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड की बैठक सह सदस्यता एवं सहकारी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सब्जी उत्पादक किसानों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार ने की, जबकि संचालन प्रकाश कुमार उर्फ जेपी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर प्रमंडल सब्जी उत्पादन एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सूर्यगढ़ा प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के सदस्य किसानों के अलावा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए सब्जी उत्पा...