महाराजगंज, सितम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आरक्षण के समर्थन और विभिन्न मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। जिलाध्यक्ष एड. अखिलेश आजाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। जिला मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित 25 सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एड. अखिलेश आजाद ने आरक्षण से जुड़े मुद्दों समेत विभिन्न मांगों के समाधान की मांग उठाई। इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, जिला संगठन मंत्री रणविजय साहब, सदर विधानसभा अध्यक्ष राजू प्रजापति, नौतनवा विधानसभा उपाध्यक्ष दुर्गा दीवाना, जिला उपाध्यक्ष साधु आजाद समेत अमर कुमार, संदीप कुमार, शाहील अली, दुर्गेश, मनजीत, कमलेश, रामरतन, रि...