काशीपुर, सितम्बर 23 -- जसपुर। आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 सितंबर से सात अक्तूबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुधवार को बाल विकास परियोजना शहर कार्यालय में हुई बैठक में सीडीपीओ अनिता गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि 25 सितंबर से सात अक्तूबर के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया जाए। विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के साथ पोषण माह के तहत निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाए। सीडीपीओ ने आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने चेताया कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सुपरवाइजर अंजू, यास्मीन और कोऑर्डिनेटर मनीष चौहान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...