नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- मध्य प्रदेश में 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत होगी। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सात शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। परिवहन विभाग के अनुसार, इस सेवा का उद्देश्य प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बस कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। सरकार का लक्ष्य इस सेवा का विस्तार प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों तक करना है। पहले चरण में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, देवास, कटनी और भिंड को शामिल किया गया है।सात शहरों में 35...