नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के आसपास बने गहरे दबाव के क्षेत्र ने बारिश का दायरा बढ़ा दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 24 सितंबर को दक्षिण आंतरिक ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि कहीं कहीं बेहद भारी बारिश होने की आशंका है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में भी बारिश और आंधी तूफान का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में है कि क्या ऐसी स्थिति में कल यानी 25 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं।गहरे दबाव से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना डी...