25 सितंबर को एक साथ गूंजेगा वंदे मातरम्, चल रहा सामूहिक गान का पूर्वाभ्यास
गढ़वा, सितम्बर 22 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में 'नमामि भारतम्-वंदे मातरम्' सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर समेत चार शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं और अन्य प्रतिभागियों को सामूहिक गान का नियमित पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। अगले 25 सितंबर को सामूहिक गान होगा। मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर टाऊनशिप में कार्यक्रम को लेकर प्रेसवार्ता हुई। प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम्' महज गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: वंदे मातरम का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.