नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले के 25 साल बाद अब एक रिपोर्ट में इसे लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। हमले से जुड़े संदिग्ध उमर अल-बायौमी के सऊदी सरकार के अधिकारियों और अल-कायदा के आतंकी अनवर अल-अवलाकी के साथ संबंधों की पुष्टि करने वाले नए वीडियो सामने आए हैं। यह खुलासा BBC की एक जांच रिपोर्ट में हुआ है। ये वीडियो और अन्य दस्तावेज अमेरिका में 9/11 पीड़ित परिवारों की ओर से सऊदी अरब के खिलाफ दायर करीब 1 ट्रिलियन डॉलर के मुकदमे के दौरान सार्वजनिक हुए। परिवारों का आरोप है कि बायौमी ने पेंटागन पर हमला करने वाले 2 किडनैपर्स की मदद की थी। हालांकि सऊदी अरब और बायौमी दोनों ने इन आरोपों से इनकार किया है। यह भी पढ़ें- अमेरिका पर होगा 9/11 जैसा हमला! ईरान की धमकी, होर्मुज को लेकर बौखलाए ट्रंपअल-कायदा नेता के साथ वीडियो ...