लखीमपुरखीरी, मई 8 -- कान्हा गौशाला के नाम दर्ज भूमि पर गुरुवार को नगर पंचायत प्रशासन धौरहरा ने कर्मचारियों के साथ जाकर कब्जा कर लिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली का पुलिस बल तैनात रहा। नगर पंचायत सीमा से सटे बहानाला के पार 0.737 हेक्टेयर भूमि पर करीब 25 सालों से अवैध कब्जा था। इस जमीन पर फसलों की बुआई की जा रही थी। गुरुवार को एसडीएम के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी गौरव सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल संजय श्रीवास्तव व चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। जमीन पर लगी गन्ने की फसल को ट्रैक्टरों व जेसीबी से जोतकर कब्जा किया गया यह भी पढ़ें- ग्राम सभा की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, जेसीबी चलाकर प्रशासन ने कराई कार्रवाई यह भी पढ़ें- गोशाला की सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, चारे पर संकट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...