नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Morepen Labs share: शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच बुधवार को फार्मा सेक्टर की कंपनी मोरेपेन लैबोरेटरीज के शेयर को खरीदने की लूट सी मच गई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन इस कंपनी के शेयर में करीब 10 पर्सेंट का उछाल आया और भाव 114.15 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। अगर पिछले छह हफ्तों के परफॉर्मेंस को देखें तो इस फार्मास्युटिकल कंपनी के शेयर की कीमत में 112 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी आई है। फिलहाल, यह शेयर 2001 के बाद से अपने सबसे ऊंचे स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस लिहाज से शेयर ने 25 साल बाद शानदार परफॉर्मेंस करते हुए इस स्तर तक पहुंचा है। बता दें कि शेयर ने Rs.234 का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर छुआ था।छह हफ्तों से तेजी क्यों? जून 2026 तिमाही (Q1FY27) के शानदार नतीजे घोषित होने के बाद से ही मोरेपेन लैबोरे...