कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- हाईवे पर हादसे में दस लोगों की मौत के बाद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को मंझनपुर व अजुहा में ट्रैफिक पुलिस न वाहनों की जांच की। इस दौरान 25 सवारियों से भरे पिकअप को सीज कर दिया गया। हाईवे पर ओवरलोड पिकअप वाहन फर्राटा भर रहे हैं। बड़ी संख्या में सवारियों को ढोया जा रहा है। शनिवार को टीआई दिनेश सिंह परिहार ने ओवरलोड सवारियों से भरे पिकअप को अजुहा चौराहे पर रोका। सवारियों को नीचे उतारकर दूसरे साधनों से उनको गंतव्य के लिए रवाना कराया। पिकअप में 25 सवारियां होने के चलते सीज कर दिया। यह भी पढ़ें- 14 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 40 हजार का जुर्माना इसके अलावा जनपद में चल रहे विशेष अभियान के दौरान आधा दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.