धनबाद, जनवरी 14 -- धनबाद। सदर अस्पताल में सरकारी वाहन चालकों का नेत्र जांच अभियान मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान 25 वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। डीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों, अंचलों और सरकारी कार्यालयों के वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से नेत्र जांच कराने का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद जिन चालकों की दृष्टि कमजोर पाई जाएगी, उन्हें आवश्यकता के अनुसार निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान बुधवार तक जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...