पिथौरागढ़, मई 11 -- मुनस्यारी। यूथ हॉस्टल दिल्ली का एक दल सोमवार को ट्रेकिंग के लिए खलिया, रूडखान रवाना हुआ। दल का नेतृत्व कर रहे यूथ हॉस्टल के चेयरमैन जेके श्रीवास्तव ने बताया कि दल में देश के विभिन्न राज्यों के 25 सदस्य शामिल हैं। नौ साल के मैसूर निवासी दत्ता संयम और कर्नाटक की 13 वर्षीय पावनी भी दल का हिस्सा दल हैं। दोनों ही ट्रेकिंग को लेकर उत्साहित हैं। चेयरमैन ने बताया कि बीते दस वर्षो से पर्यटकों को ट्रेकिंग करा रही है। यह भी पढ़ें- जहां रुकती थी बाबा केदार की डोली, वहीं PM मोदी ने की 3 महीने साधना; 2013 आपदा की यादें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...