शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- शाहजहांपुर। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए 'अस्मिता खेलो इंडिया' के तहत जिला ओलंपिक संघ द्वारा महिला हैंडबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दून इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा। जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि 25 अप्रैल को हैंडबॉल और 27 अप्रैल को वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें सीनियर वर्ग की बालिका टीमें भाग लेंगी। हैंडबॉल में 7 और वॉलीबॉल में 6 सदस्यीय टीमें शामिल हो सकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...