पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 44वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर प्रोफेसर डॉक्टर शंभू कुशाग्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में दो दिवसीय (25 - 26 अप्रैल) एथलेटिक प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए I खेल का आयोजन स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुबह 8:00 से शाम 4:00 तक होगा। इसके लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 18 से 22 अप्रैल तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिन के 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। निर्णय लिया गया कि उद्घाटन समारोह 25 अप्रैल को 11:00 बजे होगा। सचिव एम एच रहमान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष करीब 500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। आयोजन को पांच आयु वर्ग में बांटा गया है, जिसमें अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग के लिए 60 मीटर, 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी...