बागेश्वर, मार्च 3 -- गरुड़। सेंट एडम्स स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या रज़िया सिद्दीकी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने इसे सामूहिक प्रयास और निरंतर मेहनत का परिणाम बताया। विद्यालय के प्रबंधक जावेद सिद्दीकी ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...