नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- नई दिल्ली, का.सं.। राजौरी गार्डन पुलिस ने कुख्यात बदमाश व घोषित अपराधी निखिल उर्फ भरत को गिरफ्तार किया है। इस पर लूट, झपटमारी व चोरी जैसे 25 आपराधिक मामले दर्ज मिले हैं। उसके कब्जे से चोरी की तीन स्कूटी बरामद हुई हैं। पुलिस उपायुक्त दराड़े शरद भास्कर ने बताया कि इलाके में हुई वाहन चोरी के मामलों की जांच के दौरान पुलिस को 19 दिसंबर की रात उक्त आरोपी के इलाके में चोरी के वाहनों के साथ आने की सूचना मिली। पुलिस ने छतरी वाला पार्क, सुभाष नगर में जाल बिछाया और आरोपी को चोरी की स्कूटी के साथ दबोच लिया। बाद में इसकी निशानदेही पर चोरी की दो अन्य स्कूटी बरामद हुईं। पुलिस इससे अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...