फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।मोहम्मदाबाद क्षेत्र में 25 वर्ष पहले हुयी एक लूटपाट की वारदात में दोषी को चार वर्ष के कठोर कारावास से अदालत ने दंडित किया है। दोषी पर एक हजार रुपया जुर्माना भी लगाया गया है। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी शैलेंद्र कुमार दुबे ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में लूटपाट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। शैलेंद्र कुमार दुबे अपने बहनोई सराय अगहत थाना नयागांव जिला एटा निवासी प्रमोद चन्द्र दुबे के साथ 5 अक्तूबर 2001 को बाइक से इटावा गये थे। इटावा से वापस होकर शाम पौने आठ बजे कन्हैया मुरहास के आगे कछियन नगला के मोड़ के सामने पहंुचे तभी एक व्यक्ति ने लाठी चलायी जिससे दोनों लोग बच गये। यह भी पढ़ें- मिलावटी डीजल मामले में अभियुक्त को तीन साल कारावास कुछ ही दूरी पर बाइक लड़खड़ाने लगी। बाइक प्रमोदचंद्...