लोहरदगा, नवम्बर 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। उलगुलान के नायक, धरती आबा अमर शहीद वीर बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। मौके पर शंख नदी तट पर स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ-साथ कचहरी चौक और समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और उनके आदर्शों को याद किया गया। जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के उस सपने को दोहराया गया जिसमें उन्होंने शोषणमुक्त, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर समाज की परिकल्पना की थी। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने शंख नदी तट स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राज्यवासियों को जयंती एवं स्थापना दिवस की बधाई दी। मौके पर उन्होंने कहा कि 25 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.