रामगढ़, अप्रैल 6 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। कैप्सूल कोर्स सह नि:शुल्क शिक्षा दान केंद्र नईसराय में फिर से वर्ग पहला से स्नातक तक ग़रीब, निसहाय, मेधावी और होनहार विद्यार्थी को सुयोग्य शिक्षकों द्वारा शिक्षा प्रदान किया जाएगा। संस्थापक रविशंकर राय ने अपील किया है कि हमारे यहां निःशुल्क शिक्षा दिया जाएगा। विगत 25 वर्षों से रामगढ़ जिला में शिक्षा का अलख जगा रहे कैप्सूल कोर्स सह निःशुल्क शिक्षा दान केंद्र में सेवा नए उत्साह के साथ शुरु की गई है। रविशंकर राय ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य छात्रों में शिक्षा के प्रति फैली अरुचि को हटाकर उसमें रुचि और जागरूकता पैदा करना है ताकि छात्रगण भविष्य में देश के एक सुयोग्य नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि आज हर साक्षर व्यक्ति एक एक निरक्षर को शिक्षित करे तो देश में निरक्षरता समाप्त हो जाएगी। गुरु हमें ज्ञा...