25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया
बक्सर, मई 18 -- पेज पांच के लिए ------ डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने थाना क्षेत्र के पियारा पोखरा निवासी उमेश राम के घर पर छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब बरामद किया। मौके से पुलिस ने आरोपी उमेश राम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित अपने घर से अवैध रूप से देसी शराब का कारोबार कर रहा है। सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाने की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर में छिपाकर रखे गए 25 लीटर देसी शराब को जब्त कर लिया गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पहले भी शराबबंदी कानून के तहत जेल जा चुका है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था और पुनः शराब के धंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.