हमीरपुर, दिसम्बर 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को दावा रहित (अनक्लेम्ड जमाराशि) संपत्तियों के निपटान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 25 लाभार्थियों को उनकी धनराशि वापस मिली तो उनके चेहरे खिल गए। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा 'आपकी पूंजी, आपका अधिकार' नाम से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत चार अक्टूबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गांधीनगर, गुजरात से की थी। यह अभियान 10 जनवरी तक संचालित रहेगा। आठवें चरण के तहत हमीरपुर के विकास भवन सभागार में शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को उनकी दावा रहित वित्तीय परिसंपत्तियों जैसे बैंक जमा, बीमा राशि, म्यूचुअल फंड, लाभांश और शेयर का पता लगाने एवं उन पर दावा करने में सक्षम बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षत...