मेरठ, मार्च 24 -- सोमवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर नगर निगम की कर निर्धारण अधिकारी शिप्रा श्रीवास्तव ने हापुड़ रोड में 25 लाख से अधिक के बकायेदारों के 26 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया, जिसमें एक प्रतिष्ठान में छह दुकानें थी। सीलिंग की इस कार्रवाई के बाद बकायेदारों में हड़कंप मच गया। तीन लाख से अधिक का बकाया भुगतान भी किया गया। सोमवार को पहली बार नगर निगम में हापुड़ रोड में बकाया वसूली का अभियान चलाया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीएओ) शिव कुमार गौतम के अनुसार नगर निगम के रिकार्ड में एक शोरूम पर 11.46 लाख से अधिक का बकाया था, जिसे निगम की टीम ने सील कर दिया। वहीं मो. युसूफ अंसारी पर 2.48 लाख, इशरथ जहां पर 2.25 लाख से अधिक, जलालुद्दीन पर 2.30 लाख से अधिक, रऊफ पर 1.76 लाख से अधिक, फेमिदा पर 1.61 लाख से अधिक, राजकिशोर पर 1.37 लाख...