भदोही, मार्च 6 -- भदोही, संवाददाता। शहर में शामिल गांवों में अब विकास को पंख लगेंगे। केंद्र एवं प्रदेश सरकारों की ओर से धन मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने इसे लेकर कदम उठाया है। इसी कड़ी में शहर के प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर में 25 लाख रुपये से विकास कार्य कराएं जाएंगे। इससे विद्यार्थियों और गुरुजनों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि करीब छह साल पहले भदोही ब्लाक के 28 गांवों को नगर पालिका परिषद भदोही में शामिल किया गया था। सीमा विस्तार के बाद आबादी बढ़ने के साथ ही नगर पालिका के वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर अब 28 हो गई है। शहर में शामिल गांवों में वर्षों से विकास कार्य ठप थे। नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया था। अब धन आने के बाद विकास कार्यों को कराया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर में 25 लाख रुपयों से परिसर ...