कन्नौज, जून 6 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली गुरसहायगंज अंतर्गत ग्राम समगुरा बहादुरपुर निवासी एक बालिका समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में अलीगढ़ में मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर सपा पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने पीड़ित परिवार से मिल कर सांत्वना दी। घटना को लेकर गांव व आसपास क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। शनिवार को सपा पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। पूर्व विधायक ने सरकार से परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस मौके पर आदिल परवेज, पवन माथुर, दिनेश वर्मा, अमन वर्मा, अमन खान, सौरभ वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...