हापुड़, सितम्बर 22 -- हापुड़ । दहेज में 25 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी इंदु तोमर ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 7 दिसंबर 2023 को खजूरी दिल्ली निवासी अनुज कुमार के साथ उसका विवाह हुआ था। शादी में परिजन ने समस्त घरेलू उपयोग का सामान, सोने चांदी के आभूषण, वैगनार कार व नगद रुपये दिए थे। लेकिन शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोपियों का कहना था कि यह पैसा मिलने पर उसका पति जो डाक्टर है वह अस्पताल और मेडिकल स्टोर खोल सकता है। परिजन ने ससुराल पक्ष के...