प्रयागराज, अप्रैल 28 -- नया पुरवा करेली के तौफीक अहमद सिद्दीकी से फ्लैट बिक्री के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बाद भी फ्लैट नहीं मिला और रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने अतीक अहमद का करीबी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। करेली पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। तौफीक अहमद सिद्दीकी की तहरीर के मुताबिक, सिविल लाइंस निवासी आजम खान और करेली निवासी जमील अहमद उर्फ फरहान ने जीटीबी नगर में फ्लैट निर्माण का दावा किया था। इसके लिए बकायदे आवास विकास का फर्जी स्वीकृत नक्शा भी दिखाया गया। यह भी पढ़ें- फ्लैट बिक्री के नाम पर अतीक के गुर्गों ने ठगे 25 लाख रुपये उन पर विश्वास कर तौफीक अहमद ने दो फ्लैट और एक ऑफिस क्रय करने के लिए एडवांस में 25 लाख रुपये जमा कर दिए। 17 महीने बीतने के बाद भी फ्...