देहरादून, जून 22 -- साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून ने पश्चिम बंगाल से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आनंदम स्वीट्स के निदेशक का मोबाइल हैक कर उनकी कंपनी के बैंक खाते से 24.95 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बीते 16 फरवरी को आनंद स्वरूप गुप्ता ने केस दर्ज कराया। बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल हैक कर उनकी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिए। इसके बाद उनकी कंपनी के चालू खाते से 24.95 लाख रुपये रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। यह भी पढ़ें- 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त बैंक खातों, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों के संबंध में संबंधित बैंकों, दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों और मेट...