फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में 25 दावे आये इसमें शासनादेश के अनुसार उपयुक्त पाये गये 16 दावे स्वीकृत किए गए। पांच दावे अस्वीकृत किए गए और चार दावों की पुन: जांच कर बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। डीएम ने कहा कि कृषक दुर्घटना योजना में मृतक किसान के आश्रित को पांच लाख का मुआवजा दिये जाने का प्राविधान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...