जौनपुर, मार्च 24 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सोमवार को समीक्षा बैठक में रिजल्ट प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिया कि 25 मार्च तक सेशनल और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक हर हाल में अपलोड कर दिए जाएं। निर्धारित समय सीमा का पालन न करने वाले महाविद्यालयों के रिजल्ट रोकने की चेतावनी दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय स्तर पर यूजी और पीजी सभी पाठ्यक्रमों के रिजल्ट 31 मार्च तक घोषित कर दिए जाएंगे। कुलपति ने परीक्षा सत्र 2026 के फॉर्म भरने की प्रक्रिया को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। सभी महाविद्यालयों को 25 मार्च तक परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने का आदेश दिया गया है। 11 अप्रैल से सम सेमेस्टर (रेगुलर) परीक्षाएं शुरू होनी हैं, इसलि...