चित्रकूट, मार्च 18 -- चित्रकूट, संवाददाता। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का आखिरी माह होने की वजह से सभी विभागों को समय से भुगतान के लिए कोषागार में बिल प्रस्तुत करने के निर्देश डीएम पुलकित गर्ग ने जारी किए हैं। कहा कि मौजूदा समय पर कोषागारों में ऑनलाइन बिल प्रस्तुतीकरण एवं ई-कुबेर प्रणाली से सभी देयकों का निर्धारित समय पर भुगतान किए जाने की व्यवस्था है।डीएम ने जारी निर्देश में कहा कि आहरण वितरण अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी बिल हर हालत में 25 मार्च तक कोषागार में भुगतान के लिए प्रस्तुत कर दें। ताकि प्रस्तुत बिल की आवश्यक चेकिंग के बाद कोषागार से बिल पासिंग व ई-पेमेंट जरिए 31 मार्च तक भुगतान के लिए स्वीकृति दी जा सके। कोषागार से वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन 31 मार्च की शाम पांच बजे तक ही ट्रांजेक्शन स्वीकृत किए जाएंगे। कहा कि यदि किस...