गाजीपुर, मार्च 15 -- गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने गाजीपुर में संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के छात्र छात्राओं को सूचना दिया। उन्होने कहा कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए आनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को आनलाइन सब्मिट कर अपने-अपने शिक्षण संस्थान में हार्ड कापी जमा 25 मार्च तक जमा करें। यदि किसी भी छात्र या छात्रा एवं शिक्षण संस्थान का डाटा छात्रवृत्ति पोर्टल पर लम्बित रहता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी छात्र छात्रा की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...